रांची, जुलाई 7 -- राजधानी समेत झारखंड के 12 जिलों में सोमवार को कहीं-कहीं भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। जबकि,मंगलवार से बारिश की रफ्तार में दो दिन के लिए कमी आएगी। लेकिन,इसके बाद फिर मानसून जोर पकड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार,सोमवार को गढ़वा,पलामू,लातेहार,लोहरदगा,गुमला,सिमडेगा,खूंटी,रांची,सरायकेला, पश्चिमी और पूर्वी सिंहभूम और बोकारो जिला में भारी बारिश हो सकती है। राजधानी रांची में रविवार को करीब 15 मिमी बारिश हुई। सायं तीन बजे के बाद से शुरू हुई धीमी बारिश देर शाम तक होती रही। राज्य के विभिन्न जिलों में पिछले 24 घंटे के दौरान 13.2 मिमी औसत बारिश हुई। जबकि, रांची में इस मानसून सीजन के दौरान 648.3 मिमी बारिश हुई। यह सामान्य वर्षापात 253.2 मिमी से 156 फीसदी अधिक है। वहीं, राज्य में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.