रांची, फरवरी 15 -- झारखंड पुलिस ने संगठित आपराधिक गिरोह के सरगना समेत उनके गुर्गों पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत अब एक ही जेल में ज्यादा दिनों तक आपराधिक गिरोह के सरगना को नहीं रखा जाएगा। हर एक-दो महीने में गिरोह के सरगना को दूसरे जेल में शिफ्ट किया जाएगा। झारखंड पुलिस की ओर से इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। झारखंड पुलिस ने ऐसे पांच गिरोह के सरगना को चिन्हित किया है। झारखंड पुलिस के अनुसार, राज्य में पांच गैंग एक्टिव हैं। इनमें अमन साहू, सुजीत सिन्हा, पांडेय गिरोह, श्रीवास्तव गिरोह और प्रिंस खान का गिरोह शामिल है। बताया जा रहा है कि इन गिरोह का सरगना जेल से ही पूरे गैंग को ऑपरेट कर रहा है। यहां तक कि जेल से ही व्यवसायियों और कारोबारियों से रंगदारी की डिमांड कर रहा है। रंगदारी नहीं देने वाले व्यावसायियों पर गोलीबारी या फि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.