रांची, अक्टूबर 19 -- रांची, धनबाद और जमशेदपुर समेत झारखंड के बाजार में धनतेरस पर शनिवार को जमकर धनवर्षा हुई। इस बार लगभग दो हजार करोड़ का कारोबार हुआ है। इसमें रांची और जमशेदपुर में बराबर-बराबर करीब 700 करोड़ का कारोबार हुआ। पिछले साल राज्यभर में 1712 करोड़ का कारोबार हुआ था। इस बार धनतेरस पर जीएसटी स्लैब में बदलाव का काफी असर देखा गया। सर्राफा, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक, बर्तन, फर्नीचर समेत अन्य वस्तुओं की खरीदारी के लिए सुबह से ही बाजार में ग्राहकों की भीड़ जुटने लगी थी। देर रात तक बाजार गुलजार रहे। धनतेरस पर झारखंड की सड़कों पर 25000 नए दोपहिया वाहन और 4000 से अधिक चारपहिया वाहन उतरे। हर बार की तरह इस बार भी सबसे अधिक धन सोना-चांदी बाजार में बरसा। करीब 710 करोड़ से अधिक का कारोबार अकेले सर्राफा बाजार में हुआ। राज्य के सभी शहरों में सुबह ...