रांची, सितम्बर 20 -- झारखंड में रांची के चुटिया इलाके में 31 साल के एक व्यक्ति का शव सड़ी-गली हालत में उसके घर पर मिला। उसने बताया कि शंकर मिश्रा का शव शुक्रवार को चुटिया रेलवे कॉलोनी स्थित उसके घर में पाया गया है। पुलिस ने बताया कि शव चार दिन पुराना लग रहा है और उसे पोस्टमार्टम के लिए राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि उसे बेरहमी से पीटा गया था। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, मृतक के परिवार ने कोई लिखित शिकायत नहीं दी है। शिकायत दर्ज होने के बाद हम अपनी जांच शुरू करेंगे। उधर दुमका जिले में 71 वर्षीय एक महिला और उसकी पोती की हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि सोना बास्के और उनकी पोती सोना मुर्मू (20) के शव शुक्रवार रात शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के अमचुआ गांव में उनके घर से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.