नई दिल्ली, जुलाई 26 -- झारखंड के कांके थाना क्षेत्र के टेंडर ग्राम में एक लड़की पर पेट्रोल फेंकने का मामला सामने आया है। लड़की को आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद कांके और रातू थाना की पुलिस मौके पर पहुंची है। जानकारी के मुताबिक महिला को जलाने की कोशिश की गई थी और इसी के चलते उस पर पेट्रोल फेंका गया। हालांकि शुरुआत में ये खबर सामने आई थी कि लड़की पर तेजाह फेंका गया है जिससे लड़की का चेहरा काफी झुलस गया है। इस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी जांच के आदेश दिए थे। फिलहाल मामले में जांच शुरू कर दी गई है। घटना दोपहर एक बजे की बताई जा रही है जब किसी अज्ञात लड़के ने घर में घुसकर लड़की की आंख में पेट्रोल फेंक दिया । डॉक्टर ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि बाईं आंख को थोड़ा ज्यादा नुकसान पहुंचा है। फिलहाल लड़...