रांची, फरवरी 22 -- गरीबी के मोर्चे पर झारखंड को बड़ी सफलता मिली है। बहुआयामी गरीबी दर 2015-16 में 42.10% थी, जो 2019-20 में घटकर 28.81% रह गई। यानी पांच सालों में 13.29% की कमी दर्ज की गई। सर्वे के अनुसार यह सुधार आर्थिक विकास और केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के संयुक्त प्रभाव का परिणाम है। सौभाग्य योजना, स्वच्छ भारत मिशन और जल जीवन मिशन जैसी योजनाओं से बिजली, शौचालय, गैस और पेयजल सुविधाओं में व्यापक सुधार हुआ है। हालांकि, जीएसडीपी हल्की गिरावट देखने को मिली है।सेवा क्षेत्र की बढ़त जारी रहने की संभावना झारखंड आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 के मुताबिक आने वाले वर्षों में सेवा क्षेत्र (सर्विस सेक्टर) की बढ़त जारी रहने की संभावना है। 2025-26 में सेवा क्षेत्र का सकल राज्य मूल्य वर्धन (जीएसवीए) 1,37,730 करोड़ रुपये और 2026-27 में 1,48,479 करोड़ र...