नई दिल्ली, जनवरी 6 -- Aaj Chand Kab Niklega 6 January 2026 : आज यानी 6 जनवरी 2026 को झारखंड में भी सकट चौथ का पावन व्रत पूरे श्रद्धा और विश्वास के साथ रखा जा रहा है। इस व्रत का विशेष महत्व माताओं और महिलाओं के लिए माना जाता है, जो इसे संतान की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए करती हैं। सकट चौथ के व्रत में चंद्र दर्शन सबसे जरूरी होता है, क्योंकि चांद को अर्घ्य देने के बाद ही व्रत का पारण किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सकट चौथ पर भगवान गणेश और चंद्र देव की विधि-विधान से पूजा करने से संतान से जुड़े कष्ट दूर होते हैं और जीवन में आने वाली बाधाएं कम होती हैं।झारखंड में आज चंद्रोदय का समय पंचांग के अनुसार झारखंड के ज्यादातर हिस्सों में आज चंद्रमा का उदय रात करीब 8:20 बजे से 8:45 बजे के बीच होने की संभावना है।...