रांची, मई 18 -- फोटो किशोर न्याय और संबंधित कानून सम्मेलन में मंत्री ने की घोषणा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने पर भी दिया गया जोर रांची। विशेष संवाददाता केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा है कि देश के किशोर न्याय अधिनियम के तहत पुनर्वास की जो व्यवस्था है, वह सराहनीय है। ऐसे किशोरों के लिए विभिन्न सरकारी पहलों के माध्यम से शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने पर जोर दिया जाना चाहिए। उन्होंने झारखंड में राष्ट्रीय जन सहयोग एवं बाल विकास संस्थान (एनआईपीसीसीडी) का क्षेत्रीय केंद्र खोलने की घोषणा की। वह रविवार को ज्यूडिशियल एकेडमी धुर्वा में राष्ट्रीय जन सहयोग एवं बाल विकास संस्थान के किशोर न्याय और संबंधित कानूनों पर सम्मेलन को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रही थीं। विशिष्ट अतिथि झारखंड हाईकोर्ट की जस्टिस...