रांची, जनवरी 16 -- रांची, संवाददाता। झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ने के लिए नई शुरुआत हुई। दक्ष इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के तत्वावधान में शुक्रवार को मेडिको ऑनलाइन हेल्थ केयर सर्विस का उद्घाटन रांची प्रेस क्लब में हुआ। इस सेवा का उद्देश्य हर घर तक सुलभ, आधुनिक और विश्वसनीय स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है। मेडिको ऑनलाइन हेल्थ केयर सर्विस को एक व्यापक डिजिटल स्वास्थ्य सेवा मंच के रूप में विकसित किया गया है। इसके माध्यम से लोगों को प्राथमिक चिकित्सा, डे-केयर, होम केयर, डॉक्टर परामर्श, लैब टेस्ट के साथ-साथ भूमि एवं वायु एंबुलेंस जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगी। आयोजकों के अनुसार यह सेवा खासकर उन लोगों के लिए उपयोगी साबित होगी, जिन्हें समय पर चिकित्सकीय सलाह और त्वरित इलाज ...