प. सिंहभूम, अगस्त 13 -- झारखंड सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है। पश्चिमी सिंहभूम में हुई इस मुठभेड़ में एक माओवादी को ढेर कर दिया गया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि सर्च अभियान अभी भी जारी है। सुरक्षाबल के जवानों ने जानकारी देते हुए बताया कि मारे गए माओवादी के ठिकाने से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किया गया है। इस घटना के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में कई जगहों पर नाकेबंदी करके सर्च अभियान को तेज कर दिया है। इलाके में छिपे हुए माओवादियों की तलाश की जा रही है। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में सुरक्षाबलों ने यह एनकाउंटर किया है। सिंहभूम जिले के गोइलकोरा पुलिस थाना क्षेत्र के सौता इलाके में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुए। इस ऑपरेशन में एक माओवादी को मार गिराया गया। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मा...