रांची, मई 4 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। केंद्र की सरकार ने देशभर से माओवादियों को खत्म करने का लक्ष्य 31 मार्च 2026 को रखा है। लेकिन झारखंड पुलिस के द्वारा केंद्रीय बलों के साथ मिलकर चलाए जा रहे संयुक्त अभियान में इस वर्ष बरसात के पूर्व ही माओवादियों के पूरी तरह से खात्मे की रणनीति पर काम किया जा रहा है। झारखंड पुलिस के द्वारा सारंडा व कोल्हान के इलाकों को फोकस कर साल 2022 से ही अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन बीते कुछ माह से माओवादियों को टोन्टो व गोईलकेरा के कुछ इलाकों में सिमित कर दिया गया है। राज्य पुलिस के द्वारा लगातार सुरक्षा कैंप स्थापित किए जाने से माओवादी दवाब में हैं। वहीं जिन इलाकों को माओवादियों के प्रभाव से मुक्त करा लिया गया है या जहां कम संख्या में माओवादी सक्रियता है, उन इलाकों पर भी फोकस किया जा रहा है, ताकि माओवादी वर्च...