वार्ता, फरवरी 11 -- झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर परीक्षा की तिथियों में बदलाव किया गया है। 23 फरवरी को प्रस्तावित इंटरमीडिएट (12वीं) की परीक्षा अब 24 फरवरी से आयोजित की जाएगी। साथ हीं आठवीं, नौवीं और 11वीं की परीक्षा तिथियों में भी बदलाव किया गया है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने बुधवार को इस संबंध में आधिकारिक पत्र जारी कर जानकारी दी है। परिषद ने स्पष्ट किया है कि 23 फरवरी को निकाय चुनाव होने के कारण इंटर की परीक्षा अब 24 फरवरी से आयोजित की जाएगी। जैक द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, केवल इंटर ही नहीं बल्कि कक्षा आठवीं, नौवीं और ग्यारहवीं की परीक्षाओं की तिथियों में भी संशोधन किया गया है। परिषद ने सभी संबंधित विद्यालयों और परीक्षार्थियों को संशोधित कार्यक्रम के अनुसार तैयारी करने का निर्देश दिया है। कक्षा आठवीं की बोर्ड परीक्षा अब...