पटना, जून 24 -- झारखंड के बोकारो जिले में चास थाना अंतर्गत आस्था ज्वेलर्स से सोमवार की शाम पांच करोड़ रुपये की ज्वेलरी लूट के छह आरोपितों को बिहार पुलिस की एसटीएफ ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से चार अभियुक्त पटना जिले के आलमगंज थाना क्षेत्र से जबकि तीन की गिरफ्तारी मोतिहारी जिले के छपवा इलाके से गिरफ्तार किए गए हैं। इनके पास से लूट की सोने की 23 अंगूठी, छह सोने का मंगल सूत्र, एक सोने का ब्रेसलेट, 13820 रुपये नकद और एक कार बरामद हुई है। गिरफ्तार अभियुक्तों में पटना सिटी का राहुल पटेल उर्फ डायमंड, बेतिया कुमारबाग का रौशन सिंह, वैशाली नगर का नितेश तिवारी, मोतिहारी केसरिया का आदित्य राज, मोतिहारी का प्रिंस कुमार सुमन और मुसाफिर हवारी शामिल हैं। यह भी पढ़ें- चिराग पासवान की पार्टी के नेता के बेटे की पीट-पीट कर हत्या, मां को भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.