रांची, फरवरी 18 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने हेमंत सरकार से मांग की है कि वह झारखंड के सीमावर्ती क्षेत्रों में आतंकवाद की पाठशाला ना लगने दे। प्रतुल ने उस घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की, जिसमें खुफिया तंत्र ने बताया कि पाकुड़ में बांग्लादेश के प्रतिबंधित संगठन जमात उल मुजाहिदीन का एक दुर्दांत आतंकवादी अब्दुल मनुन बांग्लादेश सीमा को पार कर पाकुड़ पहुंच गया था। उसने वहां दर्जनों स्थानीय युवकों को ट्रेनिंग दी थी। प्रतुल ने कहा यह बहुत ही गंभीर मामला है, जब आतंकवादी झारखंड में आतंकवाद की पाठशाला लगा रहे हों और उनके जाने के बाद राज्य के खुफिया तंत्र को इसकी खबर लगती हो। प्रतुल ने कहा राज्य सरकार को अविलंब इस मुद्दे पर कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। स्थानीय स्तर पर जो लोग मदद कर रहे हैं, उन पर भी कानून का शिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.