रांची, सितम्बर 30 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची समेत पूरे राज्य में एक अक्तूबर से आगामी तीन तक आसमान में बादल छाने के आसार हैं। कुछ स्थानों पर बारिश भी हो सकती है। बंगाल की खाड़ी में बनने वाले सिस्टम के कारण राज्य के 12 जिलों में दो और तीन अक्तूबर को कहीं-कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के तापमान में भी अगले तीन दिन में दो से चार डिग्री तक की कमी आ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार संताल परगना और कोल्हान के सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट है। इसमें पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, गोड़्डा, साहिबगंज, पाकुड़, दुमका, जामताड़ा, देवघर, गिरिडीह, धनबाद और बोकारो शामिल हैं। हालांकि रांची समेत शेष जिलों में बादल छाए रहेंगे और हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। आज खाड़ी में बनेगा निम्न दबाव का क्षेत्र मौसम विभाग के अनुसार अंडमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.