रांची, सितम्बर 27 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में रविवार से बादल छंट सकते हैं। बंगाल की खाड़ी में बना गहरा निम्न दबाव क्षेत्र अब कमजोर हो गया है। ऐसे में मौसम में सुधार की संभावना है। हालांकि कहीं-कहीं हल्के बादल छाए रहेंगे और दिनभर में एक से दो बार हल्की बारिश के आसार हैं। इस बीच बादलों की गर्जना भी सुनाई देगी। राज्य में 30 सितंबर तक मौसम के इसी तरह रहने के आसार हैं। राज्य में इन तीन के दौरान अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है। वहीं, मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि एक अक्तूबर को खाड़ी में फिर एक सिस्टम बनने की आशंका है। इससे एक अक्तूबर से मौसम एक बार फिर से करवट लेगा और राज्य के आसमान में बादल छाएंगे। रांची में सुबह-दोपहर में हुई बारिश राजधानी में शनिवार को सुबह और दोपहर में बारिश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.