नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- Jharkhand Weather: रांची समेत पूरे झारखंड में अगले 24 घंटों के दौरान (बुधवार को) ओलावृष्टि और तूफानी हवा के साथ बारिश होने के आसार हैं। इस बीच कुछ जगहों पर वज्रपात के साथ 60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में रांची समेत पूरे राज्य के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि बुधवार की सुबह रांची समेत पूरे राज्य में ओलावृष्टि के साथ आंधी चल सकती है। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कहीं कहीं वज्रपात भी हो सकता है। इसके बाद अगले चार दिन तक तेज हवा के साथ बारिश होने का क्रम जारी रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान कई जिलों में अच्छी बारिश हुई है। सबसे अधिक बारिश धनबाद के पुटकी में 93 मिमी रिकॉर्ड की गई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.