रांची, मई 23 -- झारखंड कोल्हान समेत पूरे राज्य में गुरुवार को दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और तेज बारिश के साथ गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली। करीब 3.30 बजे से काले बादलों ने आसमान को घेर लिया और इसके बाद लगभग 7 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश से उमस भरी गर्मी में राहत मिली और लोगों ने चैन की सांस ली। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 28 मई तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा। साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण यह बदलाव हुआ है, जिसका असर पूरे झारखंड में देखा जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, मानसून इस बार तय समय से पहले 25 मई को केरल पहुंच सकता है। झारखंड में 5 से 7 जून के बीच मानसून के प्रवेश की संभावना है। राज्य में मानसून आने के लगभग 10-12 दिन पहले से मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। कई जिलों में बारिश, गरज-चमक और तेज़ हवाओं का सिलसिला शुरू हो गया ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.