रांची, फरवरी 22 -- झारखंड में अफीम की अवैध खेती करने को लेकर बड़ी कार्रवाई की जा रही है। करीब 19000 एकड़ भूमि पर फसल नष्ट कर दिया गया है। इस संबंध में अब तक 283 मामले दर्ज किए गए हैं और 190 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि झारखंड में पिछले दो महीनों में करीब 19000 एकड़ भूमि पर अवैध अफीम की खेती को नष्ट कर दिया गया और इस खेती से जुड़े 190 लोगों को गिरफ्तार किया गया। जनवरी से ही राज्य भर में अवैध अफीम की खेती के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को मुख्य सचिव के समक्ष प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार, राज्य में 19086 एकड़ भूमि पर अवैध अफीम की खेती को नष्ट किया गया, जो पिछले वर्षों की तुलना में चार गुना अधिक है। आधिकारिक बयान में कहा गया है कि अवैध अफीम की खेती के संबंध में अब तक 283 मामले दर्ज कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.