धनबाद, सितम्बर 28 -- झारखंड के धनबाद जिले में शनिवार को एक खौफनाक घटना सामने आई है। यहां एक प्राइवेट खनन कंपनी के एक सीनियर अधिकारी को गोली मार दी गई। पुलिस ने बताया कि भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) के मूनीडीह कोलियरी क्षेत्र में संचालित इंदु प्रोजेक्ट्स के उपाध्यक्ष गोपाल रेड्डी को जांघ में गोली लगी। पुलिस के मुताबिक, घटना सुबह करीब साढ़े नौ बजे मूनीडीह थानाक्षेत्र में काली मंदिर के पास हुई। पुलिस उपाधीक्षक नौशाद आलम ने बताया कि उन्हें (गोपाल रेड्डी को) एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया और चिकित्सकों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है। उन्होंने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और हथियारबंद लोगों की पहचान के लिए आस-पास की दुकानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। रेड्डी के चालक संजय रॉय ने दावा किया कि बंदूकधारी पैदल आए और उनकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.