हजारीबाग, फरवरी 6 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि नगर निकाय चुनाव के मद्देनज़र झारखंड मुक्ति मोर्चा ने हजारीबाग नगर निगम से विकास राणा को अपना समर्थित उम्मीदवार घोषित किया है। इस संबंध में हीराबाग चौक स्थित झामुमो के हजारीबाग जिला कार्यालय में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें पार्टी के जिला सचिव नीलकंठ महतो ने यह घोषणा की। जिला सचिव ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा की केंद्रीय समिति ने विचार-विमर्श के बाद विकास राणा के नाम पर अपनी स्वीकृति एवं समर्थन प्रदान किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भले ही नगर निकाय चुनाव दलगत आधार पर नहीं लड़ा जाता, लेकिन झामुमो अपनी दलीय चेतना और विचारधारा के आधार पर इस चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाएगा। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता विकास राणा की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ मैदान में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.