चाईबासा, जून 13 -- गुवा । झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की केंद्रीय समिति ने पश्चिम सिंहभूम जिला समिति के पुनर्गठन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विभिन्न पदों पर नए पदाधिकारियों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। पार्टी महासचिव विनोद कुमार पाण्डेय द्वारा जारी आदेश पत्र संख्या JMM/021/F-54/2025-2026 के अनुसार, 30 अप्रैल 2025 को जिला समिति के विस्तार प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए यह स्वीकृति दी गई है। जिसमें उपाध्यक्ष पद पर प्रेम मुंडारी व अशोक दास नियुक्त किया गया है। संगठन सचिव पद चंद्र मोहन बिस्वा, मन्नाराम कुदादा,वृंदावन गोप तथा विनय प्रधान को दिया गया है। सह सचिव में हरिलाल करजी, काण्डे तियु,मो० मोजाहिद, संदेश सरदार एवं ज्योति सिजुई को बनाया गया है। पार्टी के केंद्रीय आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि उक्त नामों के अतिरिक्त जिला क...