हजारीबाग, फरवरी 12 -- हजारीबाग। झारखंड बैडमिंटन एशोसियेशन के द्वारा खेल गांव, राँची में राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता 9 फरवरी से 11 फरवरी तक आयोजित की गई। प्रतियोगिता में राज्य के बोकारो, रांची, धनबाद, लोहरदग्गा, जमशेदपुर एवं हजारीबाग के खिलाड़ियों ने भाग लिया। एकल प्रतियोगिता में प्रोफेसर यशवीर जग्गी ने धनबाद तथा रांची के खिलाड़ियों को पराजित कर चैम्पियनशिप का खिताब हासिल किया। युगल प्रतियोगिता में प्रोफेसर यशवीर जग्गी और डॉ राखो हरि की जोड़ी ने धनबाद, रांची एवं बोकारो की टीम को हराया। फाइनल में उनका मुकाबला जमशेदपुर की टीम को कड़े संघर्ष के पश्चात प्रोफेसर यशवीर एवं राखो हरि ने जमशेदपुर के खिलाङी जे. के. दुबे और कमल किशोर को 19- 21, 21-12, 21-16 से हराकर स्टेट चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता के विजेताओं को मार्च महिने...