जमशेदपुर, दिसम्बर 5 -- जमशेदपुर। झारखंड के लिए गौरव का क्षण है। 5वीं सीनियर राष्ट्रीय महिला फेडरेशन कप 2025-26 में झारखंड महिला टीम को आधिकारिक रूप से स्थान मिला है। प्रतियोगिता की तैयारी के लिए राज्य महिला कबड्डी टीम का प्रशिक्षण शिविर 5 दिसंबर से 10 दिसंबर तक बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम स्थित कबड्डी ग्राउंड में आयोजित किया गया है। सभी चयनित खिलाड़ियों को 5 दिसंबर को सुबह 12 बजे तक स्टेडियम में रिपोर्ट करना अनिवार्य है। टीम 10 दिसंबर की सुबह 8 बजे रांची से महाराष्ट्र के लिए रवाना होगी। टीम में शामिल खिलाड़ियों में रांची की स्नेहा थापा, दीपिका कुमारी, रीना धन, कोमल ओरांव और रुमन कुमारी, पूर्वी सिंहभूम की गायत्री कुमारी, अनीता कर्मकार व रेशमी होंहागा, धनबाद की सृष्टि सिंह, गिरिडीह की गंगा कुमारी, पश्चिम सिंहभूम की गीता हेंबरम और बोकारो की ...