जमशेदपुर, मई 30 -- Mukhyamantri Maiyan Samman Yoajana: झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के जनवरी से लाभ से वंचित 20 हजार लाभुकों के भुगतान का रास्ता साफ हो गया है। इनका भुगतान अगले एक-दो दिनों में होने की संभावना है। पहले कुल 77 हजार लाभुकों का भुगतान रोककर रखा गया था। हालांकि लगातार सत्यापन के बाद इनमें से 20 हजार एक सौ से अधिक लाभुक होल्ड सूची से बाहर हो गए हैं। दूसरी ओर, जिले के सभी लाभुकों की अप्रैल की सम्मान राशि की भुगतान की भी तैयारी है। सामाजिक सुरक्षा विभाग ने सारी तैयारी कर रखी है। हालांकि राज्य मुख्यालय से अबतक भुगतान का आदेश नहीं हुआ है, इसलिए लाभुकों के खाते में पैसे नहीं भेजे गए हैं। बताया जाता है कि इस मद पैसे की कोई कमी नहीं है। 550 करोड़ रुपये सिर्फ इसी मद में जिला प्रशासन को सरकार ने उपलब्ध कराए हैं। उल्लेखनीय है क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.