रांची, फरवरी 18 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो बढ़ती आबादी और बिजली उपभोक्ताओं की संख्या को देखते हुए झारखंड बिजली वितरण निगम के निदेशक बोर्ड ने एक महत्वपूर्ण फैसले में 64 नए पदों का सृजन किया है। रांची विद्युत एरिया अब दो हिस्से में होगा और यहां अधीक्षण अभियंता के दो पद होंगे। इसे विभक्त कर एक रांची और एक गुमला विद्युत आपूर्ति क्षेत्र बनाया गया है। रांची को दो सर्किल विद्युत आपूर्ति अंचल रांची-एक और रांची-दो में बांटा गया है। विद्युत आपूर्ति अंचल- एक में विद्युत आपूर्ति प्रमंडल रांची पश्चिमी, न्यू कैपिटल एवं केंद्रीय विद्युत आपूर्ति अंचल। रांची-दो में विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, रांची, कोकर, डोरंडा एवं रांची पूर्वी होगा। नवसृजित विद्युत आपूर्ति क्षेत्र, गुमला के दायरे में विद्युत आपूर्ति अंचल खूंटी एवं सिमडेगा, विद्युत आपूर्ति अंचल गुमला एवं ...