रांची, नवम्बर 11 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय (जेबीएवी), राहे ने पूरे राज्य का नाम रोशन किया है। विद्यालय ने जल शक्ति मंत्रालय द्वारा घोषित 6वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ विद्यालय (शैक्षणिक संस्थान) श्रेणी में संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। यह पुरस्कार मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय द्वारा घोषित किए गए, जो देशभर में जल संरक्षण और सतत जल प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले संस्थानों और व्यक्तियों को सम्मानित करते हैं। स्कूल को यह पुरस्कार 19 नवंबर को दिया जाएगा। इस वर्ष की प्रतियोगिता में जेबीएवी राहे ने ओडिशा के मलुसंता गवर्मेंट नोडल हायर सेकेंडरी स्कूल, दामनजोडी (कोरापुट) के साथ तीसरा स्थान साझा किया। पहला स्थान संयुक्त रूप से कृष्णा पब्लिक स्कूल, रायपुर (छ...