रांची, अक्टूबर 11 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड राज्य बार कौंसिल की बैठक रविवार दोपहर 12:30 बजे कौंसिल कार्यालय में होगी। इसमें 15 जून 2025 को हुई आपात बैठक में पारित प्रस्तावों का अनुमोदन किया जाएगा। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट द्वारा पारित आदेश पर चर्चा की जाएगी। उक्त आदेश में शीर्ष अदालत ने देश के सभी राज्य बार कौंसिलों के चुनाव जनवरी 2026 तक संपन्न कराने का निर्देश दिया है। इसके आलोक में बार कौंसिल ऑफ इंडिया ने सभी राज्य बार कौंसिलों को चुनाव समितियों के गठन की प्रक्रिया शुरू करने को कहा है। झारखंड राज्य बार कौंसिल की बैठक में इस संबंध में आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे। चुनाव समिति में सात सदस्य होंगे, जिनमें दो अनुभवी अधिवक्ता राज्य के बाहर से होंगे। समिति मतदाता सूची तैयार करने, निर्वाचन की पूरी प्रक्रिया संपन्न कराने तथा रिटर्निंग अफसर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.