रामगढ़, दिसम्बर 20 -- गोला, निज प्रतिनिधि। प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां छिन्न मस्तिका मंदिर के पूर्वी छोर स्थित होटल संस्कार के सभागार में शनिवार को झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा की ओर से शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें वैश्य मोर्चा के पदाधिकारी व सक्रिय सदस्यों ने शिरकत की। इस दौरान मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु ने केंद्रीय व प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों सहित जिलाध्यक्षों व प्रकोष्ठ संगठन के पदाधिकारियों, सदस्यों और संगठन के प्रति निष्ठा रखने व संघर्ष में समर्पित भाव से साथ देने वालों को शपथ दिलाई। मौके पर संगठन की मजबूती के लिए जिलाध्यक्ष को कई निर्देश दिया गया। जिसमें 25 दिसंबर से आम वैश्यजनों को संगठन से जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान चलाने, 1 जनवरी को झंडा लगाओ अभियान की शुरुआत कर सभी के घरों, प्रतिष्ठानों में वैश्य मोर्चा ...