रामगढ़, दिसम्बर 30 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के मुख्य संगठक लालजी देसाई के निर्देश पर रामगढ़ के कैथा निवासी रूपेंद्र महतो को झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवा दल का सचिव नियुक्त किया है। उन्होंने उम्मीद जताया है कि संगठन को सुदृढ़ बनाते हुए कांग्रेस सेवा दल को अपने निष्ठा से आगे बढ़ाएंगे, अखिल भारतीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अपेक्षाओं पर खड़ा उतर सके। इधर, उन्हें सचिव बनने पर कई लोगों ने बधाई दी है। जिनमें, विधायक ममता देवी, मुकेश यादव, बजरंग महतो, पंकज तिवारी, परमानंद सिंह, जेके अग्रवाल, पिंकी राय, दिनेश मुंडा, संजय साहू, गोपाल मंडा, टिंकू खान, गगन करमाली आदि लोगों ने बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.