बोकारो, मार्च 17 -- बोकारो, प्रतिनिधि। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष खालिद खान की ओर से सेक्टर 12 आवास में रविवार को इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस मौक़े पर सामूहिक रुप से बोकरो झारखण्ड व पूरे देश के लिए ख़ुशहाली और अमन चैन की दुआएं मांगी गई। खान ने सभी लोगों को होली और इफ्तार पार्टी में शामिल सभी लोगों को बधाई व शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा इसी तरह से बोकारो में सभी समुदाय के लोग गंगा जमुना तहज़ीब की हमेशा मिशाल कायम करते हैं। मौके पर खालिद ख़ान ने कहा एक ही दिन होली का पर्व भी और रोज़ा इफ़्तारी भी है ये एक मिसाल है। देश का कोई भी समुदाय हो पर्व सभी एक दूसरे के साथ मिल जुलकर मनाते हैं। उन्होंने होली की शुभकामनाएं दी और दावते इफ़्तार में शामिल हुए। मौके पर बोकारो,धनबाद व रामगढ़ से भी कई लोग शामिल ह...