बोकारो, जुलाई 14 -- गोमिया, प्रतिनिधि। प्रजापति कला भवन भोलाडीह होसिर में झारखंड प्रजापति (कुम्हार) महासंघ गोमिया प्रखंड द्वारा रविवार को प्रतिभा सम्मान समारोह 2025 संपन्न हुआ। मैट्रिक व इंटर में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण 150 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर एवं भारतीय संविधान सभा के सदस्य सह सचिव एवं समाज के अग्रज डॉ रत्नाप्पा कुम्हार की तस्वीर पर माल्यार्पण कर की गई। अध्यक्षीय भाषण में झारखंड प्रजापति (कुम्हार) महासंघ गोमिया प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए समारोह के उद्देश्य एवं भविष्य की रणनीतियों पर प्रकाश डाला। विशिष्ठ अतिथि में भाजपा ओबीसी राष्ट्रीय सदस्य सह झारखंड प्रजापति (कुम्हार) महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष देवनारायण प्रजापति ने कहा कि समाज हमेशा लोगों के हितों...