बिहारशरीफ, नवम्बर 22 -- अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने का है आरोप चंडी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के मलबिगहा गांव से शनिवार को झारखंड पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपित मुकेश कुमार पर अश्लील वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप है। वह शादीशुदा है और दो बच्चों का बाप भी है। एसआई अभिनव कुमार और आशीष कुमार गौतम ने बताया कि मुकेश, तमिलनाडु की एक कंपनी के काम करता था। इसी दौरान उसने एक युवती को प्यार के जाल में फंसा लिया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया। उसके बाद सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस मामले में पीड़िता द्वारा झारखंड के कुजू ओपी में आवेदन दिया गया। आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकेश को गिरफ्तार किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...