चतरा, अक्टूबर 17 -- झारखंड पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। चतरा में टीएसपीसी के दो खूंखार नक्सलियो ने शुक्रवार को हथियार के साथ आईजी सुनील भास्कर के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। सरेंडर करने वालों में टीएसपीसी नक्सली संगठन का एरिया कमांडर कुणाल और रोहिणी गंझू शामिल है। दोनों नक्सलियो ने एक एसएलआर, और एक ऑटोमैटिक राइफल के साथ सरेंडर किया है। नक्सलियों ने दो सौ कारतूस भी गोली भी पुलिस को सौंपे हैं। सरेंडर करने वाले नक्सली कुणाल पर चतरा और पलामू में 16 से अधिक नक्सली मामले दर्ज हैं। रोहिणी पर भी एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। इन दोनों का चतरा की कई वारदातों में इनका हाथ रहा है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों के लगातार सफाए की कार्रवाई को देखते हुए इन्होंने सरेंडर किया है। झारखंड के साथ देश में नक्सली इलाकों में केंद्रीय पुलिस और स्थानीय पुलिस लगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.