चाईबासा, सितम्बर 25 -- झारखंड के चाईबासा में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां डीजीपी के सामने दस नक्सलियों ने सरेंडर किया है। चाईबासा में सरेंडर करने वाले नक्सलियों में 3 नाबालिग भी शामिल हैं। 10 नक्सलियों के सरेंडर के दौरान डीजीपी अनुराग गुप्ता ने दावा किया कि यह बड़ी उपलब्धि है और दिसंबर 2025 तक प्रदेश से नक्सलियों का सफाया कर दिया जाएगा। डीजीपी अनुराग गुप्ता ने कहा कि राज्य में उग्रवाद के खिलाफ चल रही लंबी लड़ाई अब निर्णायक मोड़ पर है। करीब 20 वर्षों के संघर्ष में पुलिस और अर्धसैनिक बलों के 500 जवानों एवं पदाधिकारियों ने अपनी शहादत दी है। उनकी कुर्बानी और लगातार चल रहे अभियानों की बदौलत आज झारखंड सुरक्षित और प्रगतिशील राज्य बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। बुधवार को वे चन्दाली स्थित एसपी कार्यालय परिसर में आयोजित प्रेस वार्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.