लातेहार, मई 31 -- झारखंड पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। लातेहार के चंदवा थाना क्षेत्र के क्रशर और ईंट भट्ठे में फायरिंग मामले में पुलिस ने पीएलएफआई के विष्णु उरांव को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। बताया जा रहा है कि चार अप्रैल को हड़गड़वा स्थित ईंट भट्ठे में मुंशी को गोली मारने की घटना में उसकी संलिप्तता थी। लातेहार एसपी कुमार गौरव ने गुप्त सूचना पर एसडीपीओ अरविंद कुमार की अगुवाई में चंदवा पुलिस की विशेष टीम गठित की गई। इस टीम ने छापेमारी कर गुमला जिले के भरनो थानांतर्गत भड़गांव के खलबी टोला निवासी सोमा उरांव के पुत्र सह पीएलएफआई के सदस्य विष्णु उरांव को गिरफ्तार कर जेल भेजा। उसके पास से लेवी में इस्तेमाल मोबाइल भी बरामद किया गया है। एसडीपीओ अरविंद कुमार ने बताया कि चार अप्रैल को हड़गड़वा स्थित संतोष कंस्ट्रक्शन के क्रशर में गोलीबारी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.