रांची, सितम्बर 27 -- रांची/नई दिल्ली। हिन्दुस्तान ब्यूरो दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहा वर्ल्ड फूड इंडिया 2025 फूड और फूड प्रोसेसिंग के लिए देश का सबसे बड़ा एक्सपो होता है। इस एक्सपो में उद्योग विभाग, झारखंड सरकार द्वारा लगाए गए मंडप में झारखंड के खाद्य पदार्थों एवं उत्पादों की प्रदर्शनी सह बिक्री की जा रही है। झारखंड राज्य अपनी प्राकृतिक समृद्धि और आदिवासी सभ्यता के लिए जाना जाता है, ऐसे में यहां बहुतायत उत्पाद प्राकृतिक ही होते हैं। आदिवासी समुदाय बहुत सरल होता है, परिश्रमी होता है। वर्तमान में बहुत-सी संस्थाएं उनको जोड़ कर खुद के व्यापार के साथ उनका भी विकास कर रहे हैं। झारखंड के प्राकृतिक उत्पाद किसानों को बना रहे हैं सशक्त पवेलियन में रागी के लड्डू और अन्य खाने के उत्पाद की खूब बिक्री हो रही है। कई संस्थाएं रागी को करीब 26000 किसानो...