रांची, नवम्बर 15 -- नई दिल्ली/रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। नई दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे 44वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में शनिवार का दिन झारखंड पवेलियन के नाम रहा। झारखंड प्रदेश की स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने और धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में झारखंड पवेलियन में खास समारोह आयोजित किया गया, जिसका दर्शकों ने खूब आनंद लिया। साथ ही झारखंड भवन में भी लोगों ने स्थापना दिवस मनाया। पवेलियन में बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया गया और झारखंड के पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया गया। झारखंड के उद्योग निदेशक विशाल सागर ने कहा कि यह दिन झारखंड के लिए काफी गर्व का दिन है। झारखंड प्रदेश के 25 साल पूर्ण होने का जश्न प्रदेश से दिल्ली तक मनाया जा रहा है। हमें व्यापार मेले में इस खुशी को मानते हुए काफी गर्व की अनुभू...