रांची, अप्रैल 8 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो झारखंड पर्यटन रोड शो का दो दिवसीय आयोजन 11 और 12 अप्रैल को कोलकाता में किया जा रहा है। पहले दिन बिस्वा बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में बी2सी मेला और दूसरे दिन ताज ताल कुटीर में बी2बी सम्मेलन के माध्यम से झारखंड की पर्यटन नीति के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसका उद्देश्य निजी निवेशकों को झारखंड में निवेश के लिए आमंत्रित करना। नीति में किए गए प्रावधानों, निवेशकों के लिए की गई छूट की व्यवस्था एवं अन्य आकर्षक पहलुओं की जानकारी दी जाएगी। बंगाल से बड़ी संख्या में पर्यटक प्रति वर्ष झारखंड आते हैं। ऐसे में बंगाल के निवेशकों के झारखंड आने से झारखंड सरकार के साथ-साथ निवेशकों को भी लाभ होगा। गांव की अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी। स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर खुलेंगे। पर्यटन सचिव मनोज कुमार के मुताबिक झारखंड पर्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.