कोडरमा, नवम्बर 6 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा जिला क्रिकेट एसोसिएशन (केडीसीए) के तत्वावधान में चल रहे रोटरी कोडरमा इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत गुरुवार को सीएच हाई स्कूल मैदान में ग्रिजली विद्यालय और झारखंड पब्लिक स्कूल के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ग्रिजली विद्यालय की टीम 24 ओवरों में 89 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से पीयूष ने 16 रन और सौरव ने 10 रन का योगदान दिया। झारखंड पब्लिक स्कूल के गेंदबाजों ने सटीक गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। शुभम ने तीन विकेट, जबकि अभिनव और अमित ने दो-दो विकेट तथा अयान और प्रतीक ने एक-एक विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी झारखंड पब्लिक स्कूल की टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मात्र 11.3 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 90 रन बनाकर मुकाबला 9 विकेट से अपने नाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.