रांची, जून 8 -- रांची, संवाददाता। झारखंड नेत्र सोसाइटी को वर्ष 2024-25 के लिए देश की सर्वश्रेष्ठ नेत्र सोसाइटी का पुरस्कार मिला है। रांची ऑप्थाल्मिक फोरम द्वारा होटल ली लैक सरोवर पोर्टिको में शनिवार को सेमिनार और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ भारती कश्यप ने किया। सेमिनार में प्रो. डॉ सुनील कुमार, डॉ विभूति कश्यप और डॉ अजय गुप्ता ने व्याख्यान दिया। साथ ही आरआईओ रिम्स की डॉ अनामिका चौधरी और डॉ वत्सला कुंवर ने केस प्रेजेंटेशन किया। कार्यक्रम के अंत में डॉक्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएट छात्रों ने ट्रॉफी के साथ केक काटा और जश्न मनाया। झारखंड नेत्र सोसाइटी की चेयरपर्सन साइंटिफिक कमेटी और सेक्रेटरी रांची ऑप्थाल्मिक फोरम डॉ भारती कश्यप ने बताया कि बीते वर्ष राज्य में 142 विजन फॉर झारखंड अभियान, 94 वैज्ञानिक सत्र और 54 सर्जिकल ...