गुमला, जनवरी 24 -- गुमला संवाददाता। झारखंड राज्य गठन के लिए चले ऐतिहासिक आंदोलन में भाग लेने वाले आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों के सम्मान में शनिवार को जिला प्रशासन द्वारा नगर भवन परिसर में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर आयोजित किया गया। जिसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए कुल 780 झारखंड आंदोलनकारी और आश्रित शामिल हुए। समारोह के दौरान उपायुक्त और अपर समाहर्ता शशिंद्र कुमार बड़ाइक ने आंदोलनकारी आश्रितों को प्रशस्ति पत्र और शॉल देकर सम्मानित किया। सम्मान पाकर आंदोलनकारी आश्रितों के चेहरे पर गर्व और संतोष साफ दिखाई दिया। कार्यक्रम का माहौल भावुक और गौरवपूर्ण रहा। मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उपायुक्त दीक्षित ने कहा कि झारखंड राज्य निर्माण में आंदोलनकारियों का योगदान अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.