देवघर, जून 8 -- मधुपुर,प्रतिनिधि। सूबे के स्वास्थ्य व खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ. इरफ़ान अंसारी ने रविवार को खलासी मोहल्ला स्थित आवास में कहा कि सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास अनर्गल बयानबाजी नहीं करें। वे कहते हैं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड को नागालैंड बनाना चाहते हैं। जबकि उनके ही नेता केंद्रीय मंत्री संजय सेठ और रांची विधायक सीपी सिंह रांची के फ्लाई ओवर पर बाइक से घूमते हैं और कहते हैं रांची स्कॉटलैंड जैसा लग रहा है। भाजपा यदि आदिवासियों की हितैषी है तो सरना धर्म कोड लागू करें। रघुवर दास और भाजपा की दाल अब नहीं गलने वाली है। रघुवर दास बोरिया बिस्तर समेट कर छत्तीसगढ़ चले जाएं। झारखंड में नफरत फैलाने वाले लोगों की राजनीति अब नहीं चलेगी। आदिवासी मूलवासी यहां जाग चुके हैं। भविष्य में भाजपा की सरकार नहीं आने वाली है। झारखंड सरकार के म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.