सिमडेगा, अगस्त 1 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। झारखंड नवनिर्माण दल केंद्रीय अभियान समिति की ऑनलाइन बैठक सुकरा मुंडा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित केंद्रीय संयोजक विजय सिंह ने कहा कि झारखंड को भ्रष्टाचार एंव शोषण से बचाने के लिए आदिवासी व मूलवासियों को आगे आना होगा। उन्होंने कहा पिछले 25 वर्षों में भाजपा, कांग्रेस, झामुमो जैसी पार्टियों व सरकार की झारखंड विरोधी नीति के कारण भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महिला उत्पीड़न,पलायन, मानव तस्करी, अपराध जैसी समस्याएं घटने के बजाय बढ़ी है। उन्होंने शहीद भगत सिंह की जयंती के मौके पर 28 सितंबर को रांची में आयोजित राज्य स्तरीय कैडर कन्वेंशन को सफल बनाने की अपील की। सोमा मुंडा, हाफिजुर रहमान, नील जस्टिन बेक सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.