जमशेदपुर, जुलाई 26 -- जमशेदपुर।झारखंड में प्राकृतिक संसाधनों की भरमार है और यहां देश के सबसे अधिक युवा भी हैं। यदि उद्योग, कौशल और नीति में बेहतर समन्वय स्थापित किया जाए, तो झारखंड देश की आर्थिक रीढ़ बनने की क्षमता रखता है। यह विचार राज्यपाल संतोष गंगवार ने शुक्रवार को जमशेदपुर में सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्लेटिनम जुबली समारोह के दौरान व्यक्त किए।राज्यपाल ने कहा कि झारखंड में उच्च शिक्षा की स्थिति अभी भी काफी पिछड़ी हुई है और इस दिशा में सभी को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है कि राज्य को शिक्षा, उद्योग और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में आगे बढ़ाएं।उन्होंने चैंबर को बधाई देते हुए कहा कि यह संस्था राज्य के लगभग ढाई लाख व्यापारियों का प्रतिनिधित्व करती है, जो एक गौरवपूर्ण उपलब्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.