रांची, मई 16 -- खलारी, निज प्रतिनिधि। झारखंड जैव विविधता पार्षद और सीसीएल अधिकारियों ने शुक्रवार को केज कल्चर का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने खिलान धौड़ा और नौ नम्बर केज कल्चर का निरीक्षण किया। केज कल्चर निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने केज कल्चर के माध्यम से मछली पालन की जानकारी ली, जिसमें किस तरह से मछली पालन किया जा रहा है साथ ही मछ्ली पालन के उत्पादन और बिक्री के संबंध में जाना। साथ ही समिति के द्वारा मछली पालन को लेकर सराहना की गई। मतस्य विभाग समिति के अध्यक्ष बालेश्वर गंझू ने बताया कि समिति के सदस्यों के सहयोग से केज कल्चर के माध्यम से ग्रामीणो विस्थापित को रोजगार से जोड़ा गया है और इसमें सदस्यों की संख्या भी बढ़ रही है। मछली की मांग भी काफी है। कुछ और सहयोग मिलने से यह योजना और आगे बढ़ाई जा सकता है। इस मौके पर रोहिणी परियोजना पदाधिकारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.