रांची, जनवरी 5 -- रांची, संवाददाता। झारखंड चैंबर की ओर से अपने सदस्यों के बीच आपसी व्यापारिक सहयोग को मजबूत करने और उन्हें प्रभावी मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सोमवार को चैंबर भवन में बिज़नेस एक्सचेंज मीटिंग का आयोजन किया गया। बैठक में चैंबर के सदस्यों ने अपने-अपने व्यवसाय की संक्षिप्त जानकारी साझा की और उत्पादों व सेवाओं के प्रचार-प्रसार के लिए एक-दूसरे के साथ विज़िटिंग कार्ड का आदान-प्रदान किया। झारखंड चैंबर के उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने कहा कि यह पहल सदस्यों के बीच नेटवर्किंग को सशक्त बनाने के साथ-साथ नए व्यापारिक अवसरों के द्वार खोलेगी। उन्होंने बताया कि चैंबर इस प्रयास को आगे भी जारी रखेगा। उपाध्यक्ष राम बांगड़ ने बताया कि चैंबर शीघ्र ही अपना मोबाइल ऐप लॉन्च करेगा। चैंबर महासचिव रोहित अग्रवाल ने सदस्यों से इस पहल में सक्रिय भागीदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.