रांची, अगस्त 24 -- रांची, संवाददाता। झारखंड चैंबर चुनाव को लेकर अध्यक्ष पद के उम्मीदवार आदित्य मल्होत्रा और उनकी टीम की बैठक रविवार को स्थानीय होटल में हुई। बैठक में चैंबर के पूर्व अध्यक्ष समेत विभिन्न व्यावसायिक, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक में आदित्य मल्होत्रा ने सभी लोगों से आशीर्वाद एवं समर्थन देने का आग्रह किया। कहा कि राज्य सरकार के विकास में पॉलिसी मेकर के रूप में काम करेंगे। देश और विदेशों में झारखंड चैंबर को एक नई ऊंचाई पर ले जाने का संकल्प है। विश्व के मानचित्र पर झारखंड चैंबर की एक अलग छवि बनाने का प्रयास करूंगा। चैंबर के प्रति व्यापारियों और उद्योगपतियों का विश्वास और आस्था बना रहे, इस पर भरपूर काम करेंगे। बैठक में पूर्व अध्यक्ष अर्जुन जालान, मनोज नरेडी, किशोर मंत्री, ललित केडिया, सज्जन सर्...