रांची, जून 9 -- खलारी, प्रतिनिधि। झारखंड ग्रामीण संघर्ष मोर्चा ने धमधमिया बिरसा चौक स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर धरती आबा बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि मनाई। इस अवसर पर झारखंड ग्रामीण संघर्ष मोर्चा के सभी सदस्यों ने बारी-बारी से प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बिरसा मुंडा को यादकर श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर मोर्चा के केन्द्रीय अध्यक्ष बालेश्वर गंझू और केन्द्रीय कार्यकारी अध्यक्ष महेश गंझू भगवन बिरसा मुण्डा के बलिदान और उनके संघर्ष को याद किया। उन्होंने बताया कि बिरसा मुंडा ने उलगुलान का नारा देते हुए बताया है कि मैं केवल देह नहीं, मैं जंगल का पुश्तैनी दावेदार हूं, पुश्तें और उनके दावे मरते नहीं, मैं भी मर नहीं सकता, मुझे कोई भी जंगलों से बेदखल नहीं कर सकता। इस मौके पर मनोज कुमार, संजय गंझू, सूरज गंझू, नरेश गंझू, फागू उरांव, नरेश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.