सराईकेला, नवम्बर 14 -- राजनगर, संवाददाता। झारखंड गठन के 25 वर्ष पूरे होने पर प्रदेश भर में रजत जयंती समारोह का आयोजन किया जा रहा है। विभिन्न विभागों के माध्यम से विभिन्न चरणों में कार्यक्रम करने का निर्देश दिया गया। इसी क्रम में जलछाजन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में जोनबनी पंचायत के आमलाटोला में अमृत सरोवर स्थल तक कलश यात्रा सह जल छाजन रैली निकाली गई। कार्यक्रम स्थल में पौधा रोपण और जलछाजन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। ग्रामीणों ने जल छाजन गीत गाकर, भूमि और जल संरक्षण की शपथ ली। संस्था सहयोगी महिला के सचिव जवाहर महतो ने भू एवं जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। मुखिया नमिता सोरेन ने ऐसे आयोजन पर खुशी जताई। राज्य से आए नोडल पदाधिकारी ने झारखंड गठन वर्ष रजत जयंती के रूप में मनाने का सरकार के संकल्प को दोहराया। उन्होंने सरकार की ओर से चलायी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.